Uncategorized

सीपत ब्लॉक कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार : कार्यकारिणी विस्तार से संगठन हुआ मजबूत

हर गांव से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर करेंगे और सशक्त : राजेंद्र गुप्ता)

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय
– जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अनुशंसा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर की सहमति से सीपत ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवगठित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में द्रव्येश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बुटन पाटनवार, देव सिंह पोर्ते, मेघनाथ खांडेकर, घनश्याम नेताम, रामसनेही कमल और तानाजी राव बांकरे को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में जगदीश कश्यप, नंदकुमार साहू, कृष्ण कुमार राठौर, बलीराम पटेल, डॉ. भोज यादव, विक्रम सूर्यवंशी, भरतपुरी गोस्वामी और कार्तिक मरावी को दायित्व दिया गया है। सचिव पद पर लक्ष्मी साहू, धनीदास महंत, रामहरे साहू, ज्ञान सरौता, देवी कुर्रे, रोशन जायसवाल, अशोक मरावी, शेषनारायण साहू, सुभाष राज और दिलीप मन्नेवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज बंजारे, रामखिलावन ठाकुर, मुनीर खान, रामखिलावन यादव, रवि निषाद और द्वारिका लास्कर को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कार्यकारिणी विस्तार को संगठन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस संगठन को हर गांव, हर बूथ तक मजबूत बनाया जाए। इसी सोच के तहत विभिन्न गांवों के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी। इस नई कार्यकारिणी में सीपत क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जमीनी सिपाहियों को स्थान देकर संगठन में संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!