Uncategorized

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन-नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 11 लाख स्वीकृत*

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय सीपत बिलासपुर
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से जिले के खारंग जलाशय अंतर्गत जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए ₹3 करोड़ 11 लाख 09 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में नहरों की जल प्रवाह क्षमता एवं सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित कार्य से लगभग 105 हेक्टेयर भूमि सिंचित होने का लाभ किसानों को मिलेगा।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है और किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नहरों के उन्नयन एवं नवीनीकरण से सिंचाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी होगी तथा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने इस स्वीकृति के लिए विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों का प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!