छत्तीसगढ़बिलासपुर कोनी स्थित शासकीय आईटीआई में 30 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा अवसर
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय सीपत बिलासपुर :— युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 30 सितंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोनी, बिलासपुर में किया जाएगा।
रोजगार मेले में सर्विस, फाइनेंस, इंश्योरेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग एवं सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 17 निजी नियोजकों द्वारा लगभग 1650 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.ई., बी.टेक आदि शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक भाग ले सकते हैं।योग्य उम्मीदवारों को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा समस्त शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची/प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए E-Rojgar Portal (erojgar.cg.gov.in) / Chhattisgarh Rojgar App में मेला पंजीयन तथा रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए E-Rojgar Portal/Chhattisgarh Rojgar App एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।




