Uncategorized

सीपत पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को आरोपी से किया गया बरामद ,

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़, सीपत थाना में 8 अगस्त 2025को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अपहृत बालिका को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर, पता साजी के दौरान अपहृत बालिका एवं संदेही आरोपी संत कुमार शाह, ग्राम माटेकटा थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव में होने की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठीत कर जिला राजनांदगांव रवाना किया गया, थाना डोंगरगढ के स्टाफ के सहयोग से अपहृता एवं आरोपी का पता साजी किया गया। प्रकरण के अपहृता बालिका को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी संत कुमार शाह, अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64(एम) एवं पोक्सो की धारा 4(2), 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!