Uncategorized

रात में टूटा कांटा घर, सुबह खुला राज—एनटीपीसी चोरी में छह आरोपी और तीन खरीदार गिरफ्तार एनटीपीसी कांटा घर से उड़ाया 4.33 लाख का माल, पूरा गिरोह गिरफ्त मे

( धर्मेंद्र पांडेय) बिलासपुर… एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में स्थित फ्लाई ऐश कांटा घर से हुई लाखों की चोरी का सीपत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों, दो विधि से संघर्षरत बालकों और चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 4.33 लाख रुपये मूल्य का शत-प्रतिशत चोरी का सामान बरामद किया गया है।मामला ग्राम कौड़िया के समीप स्थित राखड़ डेम क्षेत्र का है, जहां एनटीपीसी के दो कंटेनरनुमा कांटा घरों के ताले तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने रात के समय कंप्यूटर, एसी, इन्वर्टर, प्रिंटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में एनटीपीसी सीपत के ऐश मैनेजमेंट विभाग में पदस्थ अपर महाप्रबंधक द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जांजी क्षेत्र के युवकों पर संदेह जताया गया। पूछताछ में आरोपी विष्णु सोनकर ने अपने साथियों अमन खरे, गुलशन कुमार बंजारे, यश कुमार डोंगरे और दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान तथा उसे खरीदने वाले तीन व्यक्तियों से भी सामग्री बरामद की गई।पुलिस ने आरोपियों से दो एसी, बैटरी सहित दो इन्वर्टर, तीन डिस्प्ले यूनिट, दो कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, टेबल-कुर्सी सहित पूरा मशरूका जब्त किया है। चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दो अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!