Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वर्ष 2026 की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में श्रीमती प्रतिमा बरिहा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

( गोपेश द्विवेदी)सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वर्ष 2026 की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में श्रीमती प्रतिमा बरिहा को जिला उपाध्यक्ष की♦ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी के मार्गदर्शन तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माननीय सत्यनारायण सिंह जी के निर्देशानुसार की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष माननीय ज्योतिलाल पटेल जी की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री नारायण बरिहा द्वारा कार्यसमिति घोषित की गई।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने कहा,
“पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। अनुसूचित जनजाति समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगी। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
प्रतिमा बरिहा की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!