जिले में अपराधियों के एक ही दिन में बड़ा एक्शन : सीपत पुलिस ने 16 फरार वारंटियों को दबोचा, 3 स्थायी वारंटी भी गिरफ्त में
भागने वालों की अब खैर नहीं, हर वारंटी तक पहुंचेगी पुलिस : टीआई राजेश मिश्रा
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़
अपराधियों के धर पकड़ कर चला जाए चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सीपत पुलिस ने रविवार को जोरदार कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में 3 स्थायी वारंटी और 13 गिरफ्तारी वारंट के आरोपी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सीपत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थाई वारंटी में अजीत राम खांडे (70) निवासी नवगांव, रामकुमार पोर्ते (45) निवासी बिटकुला, अवध राम मरावी निवासी ग्राम सोंठी। वही गिरफ्तार किए गए अन्य वारंटी आरोपीयों में आशीष बर्मन (28) निवासी सीपत, गुलशन पैगोर उर्फ मालिकराम (25) निवासी सीपत, विशाल वर्मा (20) निवासी सीपत, परमेश्वर यादव (40) निवासी नरगोडा, रामचरण रात्रे (35) निवासी धनिया, विनय वस्त्रकार (29) निवासी सीपत, संजोग कुमार वस्त्रकार (32) निवासी धनिया, बालचंद भोई (27) निवासी सीपत, शंकर सिदार (21) निवासी सीपत, दीपक उर्फ रूरू वर्मा (22) निवासी बाजारपारा सीपत, राहुल कुमार सक्सेना (30) निवासी सीपत, संतोष महंत (42) निवासी खांडा एवं मेलाराम शिकारी (45) निवासी मटियारी शामिल है। गिरफ्तार स्थायी वारंटियों में अजीत राम खांडे (70) निवासी नवगांव, रामकुमार पोर्ते (45) निवासी बिटकुला और अवध राम मरावी निवासी ग्राम सोंठी शामिल हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार वारंटियों में आशीष बर्मन, गुलशन पैगोर उर्फ मालिकराम, विशाल वर्मा, परमेश्वर यादव, रामचरण रात्रे, विनय वस्त्रकार, संजोग कुमार वस्त्रकार, बालचंद भोई, शंकर सिदार, दीपक उर्फ रूरू वर्मा, राहुल कुमार सक्सेना, संतोष महंत और मेलाराम शिकारी के नाम शामिल हैं। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व की अहम भूमिका रही। उनकी सक्रियता और सख्त कार्यशैली के चलते पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वे लगातार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्क रहते हैं और स्वयं मैदान में उतरकर मॉनिटरिंग करते हैं। अपराधियों के सीपत क्षेत्र में कोई जगह नहीं सीपत टी आई राजेश मिश्रा



