सारंगढ़। भा स्टेट बैंक मुख्य शाखा मेंअटल पेंशन योजना की राशि में भारी अनियमितता
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ गोपेश रंजन द्विवेदी सारंगढ़, भा स्टेट बैंक मुख्य शाखा के अधिकारी की लापरवाही के कारण से मृतिका के रिश्तेदार अटल पेंशन योजना के तहत क्लेम राशी प्राप्त करने के लिये 18 माह तक बैंक का चक्कर काटने के लिये मजबूर हो गये थे । क्षेत्रीय एवं प्रबंधक के पास इस मामले की शिकायत करने के बाद आनन-फानन में अब प्रक्रिया पूर्ण करने की जानकारी बैंक प्रबंधक दे रहा है। वही मृतिका के पति ने मामले में लापरवाह बैंक अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
दर असल अरविंद प्रकाश पांड़े सालर का निवासी है।उसकी पत्नी स्व. श्रीमती सुषमा पाण्डेय के बचत खाता भा. स्टेट बैंक मु.शाखा सारंगढ़ में संचालित था। उक्त खाता में सन् 2014 से अटल पेन्शन योजना के लिए 630 रू. मासिक कटौती हो रही थी।
23 जुलाई 24 को स्वास्थगत कारणों से सुषमा पाण्डेय का निधन हो गया । उनके पति अरविंद प्रकाश पांड़े ने स्व. सुषमा के निधन पश्चात अटल पेंशन योजना के तहत दावा की राशि के लिए भा.स्टेट बैंक मु.शाखा सारंगढ़ मे समस्त दस्तावेज के द्वारा 14 फरवरी 25 को शाखा में पदस्थ स. अधिकारी सुमीत के पास जमा किया । 4 माह पश्चात पुनः शाखा गया तो सुमीत सर द्वारा समस्त दस्तावेज गुम होने की बात कहे जिसके कारण समस्त दस्तावेज व फार्म सहित फिर से 11 जून 2025 को शाखा पुनः जमा किया।



