Uncategorized

सीपत क्षेत्र में निकाली गई भव्य डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ ग्राम कुकदा से डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती ग्रामीणो, क्षेत्रों में बड़ी, धूमधाम से सम्पन्न हुआ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे क्षेत्र में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके असाधारण कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें उनके संवैधानिक योगदान और सामाजिक सुधारों को याद किया गया। ग्राम कुकदा से शोभा यात्रा शुरू होकर कुली मड़ई खम्हरिया लूतरा धनिया हिड़ाडीह गुड़ी नरगोड़ा सीपत जाजी मटियारी देवरी अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अनेक स्थानों से अधिक संख्या पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य जुलूस निकाले गए। इन जुलूसों में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने “डॉ. अंबेडकर अमर रहें” जैसे नारों और गीतों पर जमकर नृत्य किया प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खम्हरिया सरपंच शैलेंद्र खांडेकर मड़ई के सर्कल अध्यक्ष लखन लाल टेगवर,गुडी से करन खरे कुकदा से वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, रामस्वरूप लैहर्षण, एवं क्षेत्र की समस्त युवाओं ने बढ़ चढ़कर सफल बनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!