Uncategorized

हिंदू नववर्ष पर निकली मोटरसाइकिल मे भव्य शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत… उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

मार्ग भर भव्य स्वागत के बीच शोभायात्रा ने दिया धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश , कौड़िया शैलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य समापन

हिंदू नववर्ष पर निकली मोटरसाइकिल मे भव्य शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत… उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम के जयघोष से गूंजा  हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को सीपत क्षेत्र में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। साम्राट विक्रमादित्य समिति के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर बिटकुला से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत प्रारंभ हुई। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, धनियां, हिन्डाडीह, गुड़ी सहित विभिन्न गांवों और मार्गों से होते हुए सीपत पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। पूरे मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर और पटाखे फोड़कर यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान विशेष रूप से युवाओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। सिर पर भगवा सेहरा बांधे श्रद्धालु आकर्षक और अनुशासित रूप में नजर आए, जिससे शोभायात्रा की भव्यता और भी बढ़ गई। शोभायात्रा में भगवा ध्वज, आकर्षक धार्मिक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति संगीत ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी रही और पूरा क्षेत्र भगवा झंडों से सुसज्जित नजर आया। यात्रा का समापन कौड़िया स्थित शैलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहां आरती, महाप्रसाद वितरण और जयकारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के अनुसार इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश प्रसारित करना है। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस भव्य आयोजन ने न केवल हिंदू नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का भी सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!