Uncategorized

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च को होगी जारी…छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़                  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।​इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में “पी.एम. किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में इस किश्त के माध्यम से कुल 24,71,498 अद्वितीय लाभार्थियों को 498.83 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी। उत्सव दिवस के अवसर पर समस्त विलेज नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों के केंद्रीय स्थानों पर किसान सम्मेलन का आयोजन करें। इस दौरान किसानों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु आवश्यक घटकों जैसे ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान ‘नो योर स्टेटस’ मॉड्यूल के माध्यम से अपने खाते में जमा हुई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग ने सभी पात्र कृषकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!