
बिलासपुर (धर्मेंद्र कुमार पांडेय) कुकदा के
पटेल धर्मशाला में भव्य नवधा रामायण का आयोजन किया गया 9 फरवरी सोमवार से श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन कलश यात्रा से आरंभ हुआ। जिसमें जिसमें भव्य कलश यात्रा पटेल धर्मशाला से मातेश्वरी चौक कुकदा तक निकाली गई जिसमें बच्ची एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा दिया जो की भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा पटेल धर्मशाला पहुंची वहां पूजा आचार्य जय नारायण पांडेय मुख्य यजमान हेमंत पटेल- बृहस्पति बाई पटेल के मार्गदर्शन में भगवान की राम पूजाकर का स्थापना की गई इसके बाद नवधा रामायण का आरंभ हुआ यह 9 फरवरी से 18 फरवरी कथा विश्राम/ प्रतियोगिता19 फरवरी गुरुवार को ब्राह्मण भोजन,सहस्त्रधारा एवं महाभंडारा के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है जिसमें नवधा रामायण के समिति संरक्षक अजय पांडेय जितेंद्र सरपंच दीपक पाटनवर सदस्य प्रेम पटेल बसंत जायसवाल ब्यास पटेल सुंदरलाल पटेल नदलाल पटेल विक्रम कैवर्त संतोष पटनाऱ रामलाल पाटनवर गांव के श्रद्धालु भगवान राम की कथा के सेवा में जुटे हुए हैं


