Uncategorized

सीपत युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन कुछ घंटे में आरोपीं हीरासत में

(धर्मेंद्र पांडेय) बिलासपुर – सीपत पुलिस ने महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम मोहरा निवासी संदीप सूर्यवंशी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(h) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पूर्व से ही सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना सीपत पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से फरार है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरा कछरीपारा, थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!