Uncategorized

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है

  • बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना मौपका चौकी क्षेत्र के खुटिपारा इलाके में आज करीब दोपहर 2 बजे के आसपास बताई जा रही है। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। मौके पर 5 से अधिक दमकल वाहन भेजे गए हैं, वहीं जिला प्रशासन, बिजली विभाग और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सब स्टेशन में मौजूद विद्युत उपकरणों और ट्रांसफार्मर के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हो रही है

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं और राहत कार्यों में सहयोग करें।

    फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सब स्टेशन में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!