Uncategorized

महाशिवरात्रि की रात चोरो ने मंदिर मे भगवान की मूर्ति को भी नहीं छोड़ा लुतरा से राउतराय महाराज सहित 5 प्राचीन मूर्तियां चोरी, क्षेत्र में उबाल

आस्था के साथ खिलवाड़ देव स्थल से आराध्य देव गायब, सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीण रह गए स्तब्ध— शीघ्र अपराधी को पकड़ने की मांग

छत्तीसगढ़ 24( धर्मेंद्र पांडेय )– महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर ग्राम लुतरा में हुई सनसनीखेज चोरी ने पूरे क्षेत्र की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम लुतरा स्थित प्राचीन देव स्थल से वर्षों से विराजित बाबा राउतराय महाराज की मूर्ति सहित कुल पांच प्रतिमाएं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गईं। घटना सामने आते ही गांव में शोक, आक्रोश और बेचैनी का माहौल बन गया।।ग्रामीणों के अनुसार राउतराय महाराज ग्राम के आराध्य देव हैं। गांव की स्थापना काल से उनकी विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। प्रतिदिन सुबह-शाम दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालु दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह विशेष पूजा के लिए जब ग्रामीण देव स्थल पहुंचे तो चबूतरा सूना देख उनके होश उड़ गए। राउतराय महाराज की मूर्ति के साथ वहां स्थापित चार अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी गायब थीं। हालांकि समीप स्थित छोटे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति सुरक्षित पाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!