निरतु बिट के धौरा कोंहा जंगल में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय
बिलासपुर रेंज अंतर्गत सोंठी सर्किल के निरतु बिट में धौरा कोंहा में सैगोन का प्लाट है जहाँ पर बहुत दिनों से बीस हेकेट्यर ज़मीन पर पूरी तरह से अतिक्रमण हो गया है खास बात यह है की अतिक्रमण कारी प्लांटेंशन के बीच के पेड़ को काट कर मवेशी पालन का कार्य करते है जिससे अतिक्रमण अत्यधिक मात्रा में बढ गयी है वर्तमान सोंठी सर्किल प्रभारी द्वारा विधिवत नोटिस जारी कर अतिक्रमण तोड़ने के लिये निवेंदन किया गया था जिसमें आज वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी जिसमें कुछ पक्की मकान को भी तोडना पड़ा जबकि ज्यादातर कच्ची मकान वाले ज्यादा ज्यादा जगह इकठा कर जंगल को नुकसान पहुंचा रहे है इस तरह से अतिक्रमण हटाना वन विभाग द्वारा पहली कार्यवाही है जिसमें पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं टूट पाया इसके लिये कुछ दूसरे दिन आकर तोड़ने की बात कही गयी विभाग द्वारा इस तरह कार्यवाही पहले की जाती तो इतना बड़ा अतिक्रमण धौरा कोंहा के जंगल में नहीं होता आज की इस कार्यवाही से उस छेत्र में बहुत विवादित माहौल देखा गया फिर भी कुछ हद तक अवैध कब्ज़ा तोड़ने में सफल रही इस मौके पर सीपत पुलिस वन विभाग की टीम बिलासपुर रेंज़ के सभी सर्किल प्रभारी औऱ बिट प्रभारी बिलासपुर उड़ान दस्ता की टीम उपस्थित रही जिसमें मुख्य भूमिका में सोंठी डीप्टी रेंजर एवं निरतु बिट प्रभारी नज़र आये


