Uncategorized

ग्राम पंचायत परसाही मे पाटनवार समाज वार्षिक सम्मेलन जिला स्तरीय*

धर्मेंद्र कुमार पांडेय छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़

ग्राम पंचायत परसाही मे पाटनवार कुर्मी छत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे अजय चंद्राकर अध्यक्ष युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर प्रदीप कौशिक प्रदेशा अध्यक्ष छ ग कुर्मी चेतना मंच उपस्थित थे समाज को आगे बढ़ाने की दिशा मे समाज के कार्यकता द्वारा बुजुगो का सम्मान किया गया वरिष्ठों का सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता भाव को प्रदर्शित किया
शासकिय सेवानिवृत्तियों का सम्मान उनके दीर्घकालिक अनुभवों का समुचित लाभ आगे समाज विकास को प्राप्त हो ऐसा भाव उनमें जगाया प्रतिभाशाली सम्मान ने समाज में शिक्षा के उपादेयता को दर्शाया जिसमे जमुना प्रसाद पाटनवार द्वारा अधिकत्तम अंक प्राप्त करने वाले 10 व 12 के एक एक बच्चों को प्रतिवर्ष 5000- 5000 की राशि प्रदान किया जाता है जिसमे 10 मे अंजलि पाटनवार व 12 मे मेघा पाटनवार को प्रदान किया गया कृषकों का सम्मान कूर्मियों के मूल कृषि कार्य को उन्नत तरीके से करने के लिए नई पीढ़ी को प्रोत्साहित कराया,
इस मोके पर स्वास्थ्य परीक्षण किया स्वास्थ्य परीक्षण कार्य ने लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक कराया व सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महिला उद्यमी / ब्यवसाय सम्मान: महिला सशक्तिकरण हेतु आस जगाया उक्त सभी कार्यों का उत्तम संयोजन अध्यक्ष कूर्मि फत्तेलाल उपाध्यक्ष शरद महासचिव सतीशचंद कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद एवं उनकी पूरी टीम एवं स्थानीय प्रबंधन इकाई अध्यक्ष कूर्मि बालेश्वर एवं उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!