Uncategorized

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर पद्मिनी साहू को सौपा ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बलवती हुई मांग

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ गोपेश संजय द्विवेदी सारंगढ़
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी व मनोज मिश्रा जी के दिशा निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी व संघ के पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय विष्णु देव साईं मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ को अति शीघ्र पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि विधानसभा से पारित और गजट में प्रकाशित होने के बाद भी यह कानून अब तक पूरी तरह अमल में नहीं आया है, जिससे पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

​प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संघ ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार शासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। नवीन जिले सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में पत्रकार कई चुनौतियों के बीच काम कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में जनहित की खबरें दिखाने पर पत्रकारों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण शिकायतें और बिना जांच के सीधे थानों में एफआईआर दर्ज होने के मामले बढ़े हैं, जिससे डराने और प्रताड़ित करने का माहौल बन रहा है।

​कानून लागू होने से मिलेंगे यह फायदे :-

​झूठी शिकायतों पर रोक :- बिना जांच के पत्रकारों पर होने वाली दुर्भावनापूर्ण कानूनी कार्रवाई थमेगी।

​निर्भीक पत्रकारिता :- पत्रकार बिना किसी भय, दबाव या धमकी के निष्पक्ष होकर काम कर सकेंगे।

​कानूनी संरक्षण :- फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को शासन की ओर से मजबूत सुरक्षा कवच मिलेगा।

​अभिव्यक्ति की आजादी :- स्वतंत्र पत्रकारिता मजबूत होगी, जिससे लोकतंत्र के इस स्तंभ की गरिमा बनी रहेगी।

​श्रमजीवी पत्रकार संघ और जिले के समस्त मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पत्रकारों के हित और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कानून को तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। उपताउसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, राजमणि, राजा खान, केजार अली, सुभाष जायसवाल आदि पत्रकार साथी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!