Uncategorized

सुशासन तिहार के विरोध में जनता के साथ बैठक क्षेत्र की ग्रामीण हुए एकजुट

17 फरवरी 2026 तारीख को किए गए चक्का जाम में सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल के द्वारा एवं PWD इंजीनियर के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया था अभी तक मांग पूरा नहीं होने के इसी के विरोध में सुशासन तिहार कार्यक्रम में शांति ढंग से विरोध करेंगे

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय सोठी पिपरानार जुहली नवापारा कुदुरुनार परसापाली जेवरा खोधरा के ग्रामीण आज दिनांक 02.05.2026 दिन शनिवार को ग्राम सोंठी में आम जनता के साथ सुशासन तिहार के विरोध में बैठक किए, जिसका उद्देश्य जिसमें मिडिल स्कूल सोंठी में 04.05.2026 दिन सोमवार को सुशासन तिहार बनाया जाएगा, इसके विरोध मेंआगामी 4 मई को हमारे ग्राम पंचायत सोंठी में सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया है जिसमें जिला प्रशासन के सभी उच्च अधिकारियों का आगमन होगा अतः ग्राम पंचायतो के विकास के लिए मुख्य रूप से मांग है:–
* खम्हारिया सोंठी से जेवरा नवापारा तक 12 किमी. रोड
* जेवरा नवापारा हाय स्कूल में अवैध कब्जा को हटाना
* वनांचल क्षेत्र जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी बने जितने भी नल में पानी नहीं आ रहा है।
इस के लिए जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते और सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को खम्हारिया में चक्का जाम (एक दिवसीय धरना प्रदर्शन) किया गया था जो अधिकारियों ने रोड नव निर्माण के लिए एक माह का समय मांगा गया था, इस बीच दो माह बीत गए अभी तक रोड की स्थिति पहले से और बिगड़ गए है, आम जनता का एक ही मांग है रोड नहीं तो वोट नहींl जनता एक बार फिर एक जुट होकर एक ही मांग पर सवाल उठा रहे है, इसलिए “सुशासन तिहार पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करना है! सुशासन तिहार मनाने के बजाय बिजली पानी सड़क इसकी समस्या को दूर करें सरकार तो ज्यादा अच्छा होगा हमारे मुख्य मांग सड़क में है इस संबंध में आम लोगों से बात किए और लोगों से बैठक लिए क्षेत्रीय लोगों नेवता दिया गया जिसमें अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!