Uncategorized

मामूली विवाद बना जानलेवा : सीपत में युवक की लाठी से हत्या,

पानी टंकी की सीढ़ियों में मिला शव थाना प्रभारी राजेश मिश्रा की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या का खुलासा छत्तीसगढ़

  1.  छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र पांडेय                    सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में मामूली विवाद ने भयावह रूप लेते हुए एक युवक की जान ले ली। रविवार दोपहर बरभांठा स्थित पानी की टंकी की सीढ़ियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही समय में हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने पानी की टंकी की सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति के पैर बाहर दिखाई देने पर संदेह जताया। पास जाकर देखने पर वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान गांव के ही राजू धुरी (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय सीताराम धुरी के रूप में की। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उसी पानी की टंकी पर गांव का ही अनिल केवट (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामकुमार केवट रह रहा था, जो वहीं खाना बनाकर रात में सोता था, जबकि उसका परिवार अलग रहता है। पुलिस ने संदेह के आधार पर फरार आरोपी अनिल केवट की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे राजू धुरी पानी की टंकी पर आया और वहीं सोने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर अनिल ने पास में रखी बांस की लाठी से राजू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह सीढ़ियों में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।”घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!