Uncategorized

एनटीपीसी सीपत में टूटा प्लेटफॉर्म कमजोर पड़ा और हादसा हुआ। कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कंपनी के प्रोपाइटर आनंद प्रकाश गिरि और साइट इंचार्ज रवि पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ (धर्मेंद्र पांडेय )                  काम के दौरान अचानक टूटा प्लेटफॉर्म

6 अगस्त 2025 की सुबह ग्राम पोड़ी निवासी श्याम कुमार साहू और प्रताप सिंह कंवर अपने साथियों संत कुमार साहू, प्रिंस यादव और मनीष वर्मा के साथ एनटीपीसी सीपत परियोजना के स्टेज-02 यूनिट-05 के पहले फ्लोर पर निर्माण कार्य कर रहे थे। सभी मजदूर ठेका कंपनी गोरखपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर रहे थे।

काम के दौरान अचानक प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। प्लेटफॉर्म के नीचे दबने से श्याम कुमार साहू और प्रताप सिंह कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन मजदूर ऊंचाई से गिरने के कारण घायल हो गए।

इलाज के दौरान दोनों की मौत

हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। श्याम कुमार साहू को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स और प्रताप सिंह कंवर को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अन्य तीन घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प बिक्री

जांच में सामने आई सुरक्षा की अनदेखी

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी जांच के दौरान यह पाया गया कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना ही ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण प्लेटफॉर्म कमजोर पड़ा और हादसा हुआ।

कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कंपनी के प्रोपाइटर आनंद प्रकाश गिरि और साइट इंचार्ज रवि पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!