सीपत बलौदा मार्ग के खम्हरिया बस स्टैंड आधे घंटे चक्का जाम
जेवरा स्कूल से अतिक्रमण हटाने और खराब सड़क की दुर्दशा को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने खम्हरिया बस स्टैंड में आधे घंटे किया चक्का जाम
जेवरा स्कूल से अतिक्रमण हटाने और खराब सड़क की दुर्दशा को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने खम्हरिया बस स्टैंड में आधे घंटे किया चक्का जाम

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम के लो♥ग जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को हटाने और बिलासपुर सीपत हरदीबाजार सोठी खमरिया अदराली नवापारा 12 किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर मंगलवार को बलौदा सीपत मुख्य मार्ग में आधे घंटे चक्का जाम किया। वनांचल ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी दो प्रमुख मांगों को सड़क निर्माण व जेवरा स्कूल से अतिक्रमण को हटाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को आवेदन सौंपा। सोंठी क्षेत्र के जनपद लक्ष्मीन बाई पोर्ते सोंठी जनपद सदस्य के नेतृत्व में यह बड़ा आंदोलन तैयार किया गया जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिए लिखित आवेदन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के हाथा के अंदर दीपक पटेल ने अवैध कब्जा कर बड़ी लगाकर उसमें सब्जी की फसल उगाई है और बार-बार मना किए जाने पर कब्जा नहीं हटाया गया है, वहीं कई वर्षों से खमरिया अदराली जेवरा लगभग 12 किलोमीटर सड़क मार्ग की हालत कई वर्षों बाद भी सुधर नहीं पाई है दिन-ब-दिन सड़क की स्थिति बद से बदत्तर हो lगई,और प्रशासन और विभाग का ध्यान नहीं गया है इन्हीं दो प्रमुख मांगों को लेकर हजारों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के आदिवासी समाज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक मुख्य मार्ग खमरिया में चक्का जाम किया और उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को दोषी ठहराया
आदिवासी समाज के अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी की सरकार कहने मात्र की है अगर खुद आदिवासी समाज अपने हक के रोड पर आ गए हैं तो फिर हम कैसे कह सकते हैं कि प्रदेश में आदिवासी समाज की सरकार है वर्षों से खराब हालत में जर्जर सड़के क्या सरकार और विभाग के अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रही है उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए शहर की सड़के कैसे जल्दी बनती है और गांव के सड़कों को बनाने के लिए हमें सड़क पर आने को मजबूर करती है चक्का जाम कर रहे लोगों को सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल और सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइए और आश्वासन के बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त किया मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी राघवेंद्र सूर्यवंशी ने विभाग की ओर से एक माह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को लेकर चिपक तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मामले को लेकर कहा कि इसकी न्यायालय में कैसे लगी है जल्द से जल्द इसका नियमन अनुसार समाधान हो जाएगा भीड़ में महिलाएं काफी आक्रोषित नजर आ रही थी लेकिन चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा तब कहीं कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली चक्का जाम में प्रमुख रूप से देव सिंह पोर्ते छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष,लक्ष्मीबाई पोते जनपद सदस्य,मीणा वस्त्रकर सरपंच सोंठी त्रिभुवन पोर्ते सरपंच प्रतिनिधि जूहली,प्रमोद कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि खोद्रा घनश्याम नेताम जेवरा रानू श्रीवास सोंठी विजय गुप्ता जनपद सदस्य भागीरथी पोर्ते धनिदास महंत नारायण राजेंद्र पटेल उप सरपंच देवेंद्र सिंह पोर्ते भागीरथी जायसवाल राम कश्यप महेश्वर नेताम घनश्याम नेताम संतोषी बाई सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज मौजूद थे



