थाना बिलाईगढ पुलिस की बडी कार्यवाही,,24 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी गिरफ्तार,,चोरी गये सोने, चांदी के जेवरात नगदी रकम की शत प्रतिशत बरामदगी
टेट मे काम करने वाला कर्मचारी निकला शातिर चोर चांदी के जेवरात- कुल 800 ग्राम किमती 179500 नगदी रकम- 3000 रूपये घटना में इस्तेतमाल एक- स्प्लेण्डर बरामद

Gopes: सारंगढ़ बिलाईगढ़ – प्रार्थी रामलाल साहू पिता बनियाराम साहू उम्र 58 साल साकिन नगर पंचायत पवनी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ द्वारा दिनांक 2.02.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 11.02.2026 के समय करीबन 02:00-02:30 बजे मै अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर गाडी (कार) खरीदने कसडोल गया था कि रात्रि करीबन 10:00-10:30 बजे पवनी आये, घर का ताला टुटा हुआ था, आलमारी में बैग अंदर रखे हुए सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम कुल किमती 7,41,500/- रूपये व मेरा आधार कार्ड को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ में अप.क्रं.- 30/2026 331(4), 305 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही दौरान प्रार्थी रामलाल साहू एवं घर वालो से पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 08.02.2026 तक मेरी छोटी लडकी नमीता साहू की शादी थी जिसमें मेहमान, गांव वाले, टेन्ट वाले, केटरीन वाले कैमरा वाले आये थे, जिन्हेक बारी-बारी से पूछताछ करने पर एक ब्येक्ति जिसका नाम कौशिक प्रधान था वह पुलिस की पूछताछ में हडबडाने लगा और उल्टाप सीधा जवाब देने लगा था तब डॉग स्कॉट से परेड कराया गया, डांग द्वारा कौशिक प्रधान की चिन्हांकित किये जाने पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी द्वारा बताये कि मेरा मम्मी पापा गरीब है दूसरे का ईट बनाते है और एक लाख रूपये उधारी है। शादी में मे दोस्तो के साथ टेन्टत लगाने पवनी आये थे तब आलमारी से पैसा निकालते हुए एवं गिनते देखा था तो मन में लालच आ गया सोचने लगा गुरूजी है बहुत पैसा होगा इसे चोरी कर उधारी को छूट दूंगा, मौके का तलाश में था दिनांक 11.02.2026 को टेन्ट का सामान निकालने गया तो घर में ताला लगा था और घर सुनसान था तब रात्रि होने का इंतजार किया और रात करीब 08 बजे आंगन मे पडा लोहे का सब्बल और कुदाली से दरवाजा का ताला तोडकर घर अंदर घुसकर आलमारी का ताला को कुदाली से तोडकर आलमारी अंदर रखे बडा बैग जिसमें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर मोटर से अपने गांव अमलीडीह अमरैया नहर किनारे के मिఀट्टी अंदर खोदकर दबा दिया था जिसे आरोपी के द्वारा पेश करने सोने चांदी के जेवरात किमती 738500/- एवं नगदी रकम 3000/- व घटना मे इस्तेमाल किये गये मो0सा0 सीजी 22 डब्यूनार 3226 को आरोपी कौशिक प्रधान से जप्त किया गया है। एंव आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
उक्त्ि मामले के आरोपी को धरपकड एवं विवेचना कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में अति.पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, एसडीओपी विजय ठाकुर बिलाईगढ के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ के तत्कालिन थाना प्रभारी सउनि प्रकाश रजक, हमराह स्टामफ प्र0आर0 नरेन्द्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वजर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र बघेल तथा सायबर प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री का विशेष योगदान रहा।



