Uncategorized

तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज` पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा

बिलासपुर(धर्मेंद्र पांडेय ) तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज` पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दममिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विशाल रजक अपनी बाइक (क्रमांक CG 10 V 6274) से बिलासपुर की ओर से महमंद स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 10 R 1054) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा लगातार इलाज और निगरानी की जा रही थी, लेकिन बाद में युवक की मौत की पुष्टि हो गई।घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तोरवा पुलिस की टीमें सघन तलाश में जुटी हुई हैं।

इस मामले पर तोरवा सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है। वहीं, आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने साबित किया है कि बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर वक्त सजग और सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!