छत्तीसगढ़ डी एस पी कल्पना वर्मा सस्पेंड

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने जैसे आरोप सामने आए हैं। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ की गई प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में विरोधाभासी तथ्य पाए गए हैं। जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में भी स्पष्ट अंतर सामने आया है। इसके अलावा, जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त किया तथा अपने पद का दुरुपयोग किया।




