Uncategorized

बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियारी का रहने वाला राजेश अग्रवाल बने डीआईजी क्षेत्र सहित पूरे अंचल में हर्ष और गर्व की बात

(धर्मेंद्र पांडेय) छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अंबिकापुर में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को पदोन्नत कर उप महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके गृह क्षेत्र बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियारी सहित पूरे अंचल में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। बता दें कि डीआईजी बने राजेश अग्रवाल मूल रूप से ग्राम मटियारी के निवासी हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य पुलिस सेवा के शीर्ष पद तक पहुंचने का उनका सफर आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सीपत की मिट्टी से मिली उड़ान

राजेश अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा बिलासपुर के मल्टीपरपस स्कूल और सीएमडी कॉलेज से प्राप्त की। पढ़ाई के दिनों से ही वे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के लिए जाने जाते रहे। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पुलिस सेवा को चुना और अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार से हर पद पर अपनी अलग पहचान बनाई।

ईमानदारी और सख़्त प्रशासन की छवि

एसएसपी के रूप में अंबिकापुर में पदस्थ रहते हुए राजेश अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। आम जनता के प्रति।संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति सख़्ती यह उनका कार्यशैली का मूल मंत्र रहा। यही कारण है कि वे पुलिस महकमे के साथ-साथ जनता में भी एक भरोसेमंद अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

सेवा और सामाजिक चेतना का पारिवारिक संस्कार

डीआईजी राजेश अग्रवाल, स्वर्गीय बद्री प्रसाद अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा से जुड़ा रहा है। वे मटियारी से दो बार सरपंच एवं जनपद सदस्य रहे अवधेश अग्रवाल के छोटे भाई हैं। परिवार की यही सामाजिक पृष्ठभूमि उनके व्यक्तित्व में सेवा-भाव और जनसरोकारों की गहरी समझ विकसित करती है।

क्षेत्र में बधाइयों का तांता

उनकी पदोन्नति पर सीपत, मटियारी और बिलासपुर अंचल में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयाँ दी हैं। लोगों का कहना है कि मटियारी का यह बेटा आज पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बन गया है। राजेश अग्रवाल की डीआईजी पद पर पदोन्नति न केवल पुलिस विभाग के लिए बल्कि सीपत क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से किसी भी ऊँचाई को छुआ जा सकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!