मां की गोद में खेल रहे बच्चे को बंदर ने उठाकर कुएं में फेका तुरंत जानकारी होने पर बच्चे क़ी जान बची

जांजगीर-चांपाः(,धर्मेंद्र पांडेय )जिले के सिवनी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में मां की गोद में बैठी 15 दिन की नवजात बच्ची को एक बंदर अचानक उठाकर ले गया और पास के खुले कुएं में फेंक दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही हादसा हो गया। बच्ची के कुएं में गिरते ही मां की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरु किया और करीब 10-15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू हो गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और किसी गंभीर चोट की जानकारी नहीं है। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों से सुरक्षा और खुले कुओं को ढकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। 3



