छत्तीसगढ़ मे ठंड से राहत पर आई खबर,… कुछ मैं ठंडी में कमी होने के आसार

छत्तीसगढ़ 24 छत्तीसगढ़ मे ठंड से राहत पर आई खबर,… छत्तीसगढ़ ठंड से राहत पर आई खबर, तापमान बढ़ने के आसार छग रायपुर। अगले तीन दिन रात के तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं. इसके पहले रायपुर और दुर्ग के आउटर सहित सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रकोप रहा. इस बार आउटर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही शहर में सुबह-सुबह कंपा देने वाली ठंड असर दिखा रही है. धीमे-धीमे दिन की लंबाई में होने वाली वृद्धि के साथ ठंड का असर भी कम होने की संभावना है. जनवरी का पहला पखवाड़ा जोरदार ठंड के साथ बीता है, दूसरे पखवाड़े में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिनों से रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा लगातार आने वाले दो नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से 26 जनवरी तक तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं. इधर सूर्य की दिशा उत्तर होने की वजह से दिन की लंबाई बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना जताई है.




