Uncategorized

सीपत थाना क्षेत्र में सनसनी: दोस्त ने ही की 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय सीपत सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नीरतू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ विश्वासघात करते हुए एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की 7 वर्षीय मासूम बेटी को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार, छबिलाल और दीपक दोनों दोस्त हैं आरोपी दीपक पटेल (उम्र 30 वर्ष) सुबह अपने दोस्त के घर पहुँचा था। इसके बाद वह मासूम बच्ची को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पिता ने उसे खेत पर बुलाया है। आरोपी बच्ची को जंगल के पास सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मासूम बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुँचे, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सीपत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पटेल 30 वर्षीय पिता पंडु पटेल को हिरासत में ले लिया है और मामले में विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दोस्त की 7 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दीपक पटेल गिरफ्तार
ग्राम पंचायत नीरतू में रिश्ते और दोस्ती को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय दीपक पटेल अपने दोस्त की 7 वर्षीय बेटी को “पिता ने खेत में बुलाया है” का झांसा देकर अपने साथ ले गया और जंगल के समीप मासूम के साथ गलत काम किया।
बच्ची की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को बचाया। सीपत पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!