Uncategorized

PV ऐप से फसल भौतिक सत्यापन के अतिरिक्त राजस्व कार्य का ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया बहिष्कार

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय
बिलासपुर सीपत -जिले में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (RAEO) ने PV ऐप के माध्यम से फसल गिरदावरी/फसल भौतिक सत्यापन के साथ कराए जा रहे अतिरिक्त राजस्व कार्य का बहिष्कार करने के सम्बन्ध में व्लाक के कर्मचारियों ने उपसंचालक कृषि बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि उनका मूल दायित्व कृषि विभाग की योजनाओं का मैदानी क्रियान्वयन, कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन, कृषि विस्तार कार्य तथा विभागीय योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण है। राजस्व अभिलेखों एवं गिरदावरी से संबंधित कार्य राजस्व विभाग के निर्धारित अमले से संबंधित हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व विभाग के निर्धारित अमले द्वारा किए जा रहे कार्य का भार कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर डालना स्वीकार्य नहीं है। राजस्व विभाग के पटवारी अपने कार्य पर उपस्थित है इसके बावजूद पटवारियों का मूल कार्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर सौंपा जाना न्यायोचित नहीं है।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने मांग की है कि PV ऐप के माध्यम से फसल गिरदावरी/भौतिक सत्यापन के अतिरिक्त राजस्व कार्य का दायित्व उनसे न कराया जाए तथा राजस्व विभाग के स्तर पर ही इसका समाधान किया जाए। साथ ही, उनके मूल कृषि विभागीय कार्यों को प्रभावित न करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!