हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर परसापाली सोठी में भव्य आयोजन महा भंडारे में प्रसाद वितरण

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज धर्मेंद्र कुमार पांडेय 
ग्राम पंचायत सोठी के परसापाली में पहाड़ के नीचे स्थित भव्य प्राचीन प्राचीन हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
हनुमान जयंती गुरुवार को बड़ी धुम-धाम के साथ मनाई गई। हनुमान मंदिर में भक्तों द्धारा अनेक प्रकार के विविध कार्यक्रम रखे। जिसमें हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड, रामायण जैसे अनेकों पाठ किये गये। वही पूजा होने के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया आरती के बाद महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 800 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया जिसमे मुख्य सहयोग मामचंद अग्रवाल जी ,रोतास अग्रवाल, सतीश ,राधेश्याम कश्यप, प्रहलाद , योगेंद्र गोयल ,दरस साहू, शिवशंकर सिदार,चिंता, रामेश्वर शर्मा,अजय,राम कश्यप,नारायण,रानू श्रीवास ,भूषण,सुनील,और समस्त ग्रामवासी परसा पाली सोठी भक्त ने सहयोग प्रदान किया




