भाजपा सीपत मंडल के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने खुटाघाट बांध से पानी छोड़ने की मांग कलेक्टर विज्ञापन सौपा

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार पांडेय – अप्रैल महीना चालू होते ही लोगों के गर्मी का असर देखने शुरू हो गया और पशु-पक्षियों के लिए पेयजल संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल सीपत के अध्यक्ष दीपक शर्मा की पहल रंग लाई है। दीपक शर्मा ने खारंग जलाशय से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। जिस पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ई-इरिगेशन विभाग को पत्र मार्क कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर खारंग जलाशय से नहर में पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के तालाबों में जलभराव होगा और आमजन को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है, जिससे पशु-पक्षियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए आमजन और पशु-पक्षियों के हित में यह मांग की गई थी। कलेक्टर महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-इरिगेशन विभाग को निर्देश देना सराहनीय है। हमें विश्वास है कि जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी



