Uncategorized

सोमवार को रात जलेगी होली मंगलवार को होगा चंद्र ग्रहण बुधवार को मनाया जाएगा त्यौहार

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ (धर्मेंद्र पांडेय )     सोमवार 2 मार्च तारीख को रात को जलेगी होली चार को मनाएंगे त्योहार और मंगलवार 3 तारीख को रहेगा चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल का यही एक मात्र ऐसा ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। बता दें इस दृश्य को ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। ये नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस समय सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है, जिससे चंद्रमा लाल या तांबे के रंग का नजर आने लगता है। ये ग्रहण नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुम्बई, कोलकाता हैदराबाद पटना सुमित भारत के प्रमुख प्रमुख शहरों में दिखेगा“ सूतक प्रारंभ 3.3.2026
*प्रातः 9:07 से चंद्र ग्रहण प्रारंभ दोप 3:20से*
चंद्र ग्रहण समाप्त शाम 6:47 पर शुभ अशुभ फल की बात करें तो

*गर्भवती स्त्री सूतक काल के पूर्व अपने पेट पर नाभि में गाय का गोबर लगा ले*
*सराई/ लोहे का किला / नेलकटर कमर में बांध ले*
*जल एवं खाद्य सामग्री में तुलसी का पत्ता सूतक पूर्व डाल देव*

कोशिश करके सूतक से पहले भोजन कर लेना है अथवा ग्रहण काल से ग्रहण समाप्ति तक दोनों पति पत्नी भोजन या जल ग्रहण न करें
ग्रहण एवं सूतक काल में यह कार्य न करें
कुछ भी चबाना नहीं है(दूध, जूस या लस्सी पी सकते हैं, चाय या काफी नहीं )
पेन, सूई, कैंची, छुरी का प्रयोग नहीं करना है, ग्रहण काल पालन करने का समय शाम 3:20 से 6:47 तक है, पलंग पर सिर्फ लेटना है दोनों को सावधान रहकर एवं सीधा होकरआंखें बंद नहीं करनी है एवं कुछ कार्य भी नहीं करना है ग्रहण समाप्ति पर
गर्भवती स्त्री कपड़े में एक पाव काली उड़द दाल साबूत , एक लोहे की कील, 1 रु का सिक्का, कुछ दान करने के लिए पैसे उस कपड़े में बांधकर, एक कटोरा सरसों का तेल उसमें पति-पत्नी दोनों अपना मुख देख कर कहीं दान कर दे तत्पश्चात संध्या मे स्नान कर ले फिर शुद्ध भोजन ले इस वर्ष होली 2 तारीख के रात को जलाइली क्योंकि 3 तारीख को शाम के बाद पुन्नी का समापन हो जाएगा कृष्ण पक्ष प्रतिपदा आ जाएगी लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण त्यौहार 4 तारीख को ही मनाया जाएगा यह जानकारी ज्योतिष आचार्य संतोष पाठक के द्वारा दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!