सीपत तहसील में नए तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने किया पद ग्रहण नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ (धर्मेंद्र कुमार पांडेय) सीपत बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में पदस्थ श्रीमती गरिमा ठाकुर ने मंगलवार को सीपत तहसील पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर के आदेश के पश्चात उन्होंने सीपत तहसील कार्यालय में कार्यभार संभालते ही क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और जनहितकारी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई। पदभार ग्रहण के अवसर पर तहसील कार्यालय का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से भरा नजर आया।तहसील के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती ठाकुर का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों की गति और पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर
जनता को समय पर और निष्पक्ष प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि तहसील कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मेरा प्रयास रहेगा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक व्यवहार के साथ शीघ्र न्याय और समाधान मिले। सभी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के सहयोग से हम सीपत तहसील को बेहतर प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का उदाहरण बनाएंगे। पदभार ग्रहण के दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नई अतिरिक्त तहसीलदार के आगमन से सीपत क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



