Uncategorized

सारंगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मैराथन बैठक संपन्न

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर भूमि आवंटन की फिर रखी मांग रंग गुलाल के साथ वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

सारंगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मैराथन बैठक संपन्न

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर भूमि आवंटन की फिर रखी मांग

रंग गुलाल के साथ वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मन

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज (गोपेश रंजन द्विवेदी )                      बिलाईगढ़  सारंगढ़  श्रमजीव पत्रकार संघ की मैराथन बैठक यादव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के दीक्षा निर्देश पर संघ की सदस्यता टेलीफोन डायरेक्टरी का वितरण वर्षों से चली आ रही संघ द्वारा पत्रकार भवन हेतु भूमि की मांग और संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजनों को लेकर बृहद बैठक हुई। मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी भरत अग्रवाल संरक्षक गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष राजमणि केसरवानी एवं ओमकार केशरवानी जिला उपाध्यक्ष कैजार अली जिला कोषाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी सहदेव सिदार राहुल पांडे अश्वनी साहू मंचासीन रहे मंच का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश साहू ने किया। ब्लॉक अध्यक्षों ने मंच पर आसीन वरिष्ठ पत्रकार जनों का सम्मान करते हुए रंग गुलाल के साथ तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।

जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने कहा कि निश्चित रूप से संघ के पदाधिकारीयो के मांग पर संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। आज के समय में पत्रकारों की कार्यशाला और जनहित के कार्य पर ध्यान होगा। जिला और ब्लॉक संगठन के द्वारा निरंतर स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता अभियान खेलकूद कार्यक्रम पियाऊ घर का शुभारंभ दिव्यांग स्कूल में खाद्य सामग्रियों का वितरण मास्क का वितरण और अन्य पत्रकार हित एवं जनहित के कार्यक्रम करवाए हैं। संघ ने लंबे समय से अपने हर जिलों में पत्रकारों के लिए सर्व पत्रकार भवन की मांग की है। श्रम जीवी संघ जो पूरे भारत देश में और हर प्रदेश में तथा छत्तीसगढ़ के हर जिले में निरंतर विधिवत संचालित हो रहा है। पत्रकार हितों की रक्षा और आम जनता की समस्या के लिए हमारे पत्रकार साथी दूरस्थ अंचल से आकर जिले में आज बड़ी संख्या में पत्रकारिता कर रहे हैं और मुझे गर्व होता है कि हमारे संघ के पत्रकार साथी स्वच्छ छवि के साथ निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रम कर रहे हैं। जिसमें प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल न्यूज़ और बड़ी संख्या में मीडिया के साथी शामिल रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल नवीन कदम, जनकर्म, ने कहा पुरानी संस्था होने के कारण पुराने पत्रकार साथी जो लंबी सेवा दिए हैं और आज भी अखबारों से जुड़े हैं वह आज एक मंच में है यह सबसे बड़ी प्रसन्नता है। मैं सामने बैठे पत्रकार साथियों से निवेदन करूंगा कि हमारी संख्या ज्यादा है वर्तमान समय में कुछ लोग हमारे संघ से अलग होकर नया संघ बना रहे हैं हमारे साथियों को तोड़ रहे हैं आपसी मनमुटाव अगर हमारे बीच है तो आप उसे बाहर रखें संघ के लिए हमें समर्पित होना पड़ेगा आपस में एकजुट होना पड़ेगा।

अब्बास अली सैफी नव भारत वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकारिता के भीष्म पितामह जिन्होंने 40 वर्ष से भी अधिक पत्रकारिता में निरंतर समय दिया है उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को सभी पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने की बात कही।

बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव सिदार साधना न्यूज़, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी न्यूज़ एक्सप्रेस 24, राहुल पांडेय सारंगढ़ टाइम्स न्यू उपस्थित सभी पत्रकारों की शहर की और उन्हें बधाई दी और जल्द ही सभी पत्रकारों के प्रेस कार्ड अगली बैठक में वितरण किए जाने की बात कही और

निश्चित रूप से जिले में हर ब्लॉक और तहसील में हमारे अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी है और पत्रकारों की संख्या की बात की जाए तो जिले का या एकमात्र ऐसा पत्रकार संगठन है जिसके बरमकेला सरिया सरसीवा भटगांव बिलाईगढ़ सारंगढ़ कोसीर जैसे बड़े तहसील और ब्लॉकों में अध्यक्ष और पदाधिकारी है।
श्रमजीवी लगभग 60 से 70 पत्रकार साथी जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपने हक और अधिकार के लिए जिनकी परसों पुरानी मांग को निरंतर रखते हुए पत्रकारों के हित के लिए सभी पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन प्रदाय करने की बात कही।

उक्त बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, भरत अग्रवाल, राज मणि केसरवानी, ओंकार केशरवानी, गोल्डी नायक, कैज़ार अली, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, सहदेव सिदार, गोपाल साहू,प्रदीप पटेल अश्वनी साहू राजू पटेल मिलाप बरेठ, प्रदीप पटेल, अश्वनी साहू, राजू नायक, राजा खान, इंद्रजीत सिंह मेहरा, सुभाष जायसवाल, गजेंद्र राजपूत, किशोर मनहर राजेंद्र साहू, भारत साहू, गौतम पटेल, मणिशंकर जायसवाल, सतधनु सारथी, सालिक साहू दिलीप टंडन सालिक साहू, मुकेश साहू, धीरज, जानू चौहान, हसन खान, बिज्जू, राजू दास राजेश भारद्वाज, गोपी अजय, रमेश मनहर, सुरेश रघु, सोनु साहू, प्रहलाद साहू, योगेश केशरवानी, बसंत सोनी सहितसारंगढ़ बिलाइगढ़ जिले के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!