ग्राम पंचायत धनिया में सीपत भाजपा मंडल बैठक संपन्न 120 लोगों के पंजीयन के साथ कर्मठ कार्यकर्ता के साथ आगे
महाप्रशिक्षण में पूरे जिले में प्रथम नंबर पर , बना मिसाल जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल बोले – बूथ मजबूत तो जीत तय, अनुशासन और टीमवर्क से संगठन पहुंचेगा नई ऊंचाइयों पर

ग्राम पंचायत धनिया में सीपत भाजपा मंडल बैठक छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ (धर्मेंद्र पांडेय )
भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल परीक्षण वर्ग कार्यक्रम ने पूरे बिलासपुर जिला ग्रामीण में अपनी अलग पहचान बनाई। यह कार्यक्रम न केवल सबसे सफल रहा, बल्कि सर्वाधिक 120 कार्यकर्ताओं के पंजीयन के साथ अब तक के हुए कार्यक्रम में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को ग्राम धनिया स्थित मंगल भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सत्र का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। जिला भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि हर बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वतः ही सशक्त बनेगा और चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने बूथों पर सतत संपर्क, मतदाता सूची का गहन अध्ययन और सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर पर टीम वर्क, अनुशासन और नियमित संवाद ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता



