तेज रफ्तार का कहरः मस्तूरी के कांग्रेस व कारोबारी समेत दो की दर्दनाक मौत, NH पर कार तीन बार पलटी तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगी
यह भीषण हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में भारतमाला नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई

तेज रफ्तार का कहरः मस्तूरी के कांग्रेस व कारोबारी समेत दो की दर्दनाक मौत, NH पर कार तीन बार पलटीतेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियों को
लील लिया। मस्तूरी निवासी कांग्रेस नेता और कारोबारी राहुल राय समेत दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में भारतमाला नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।बिलासपुर के एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, युवा कांग्रेस नेता एवं ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक राहुल राय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढालू अग्रवाल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद पीछे आ रहे दोस्तों ने तत्काल घायलों को पुलिस को सूचना दिए बिना ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल भिजवाया।
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे से करीब 40 मिनट पहले सभी युवक बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद सभी बालको के लिए रवाना हुए थे।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और अधूरे निर्माण की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।




