Uncategorized
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी सुनवाई स्थगित सघन तलासी जारी बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह खुद मोर्चे पर बिलासपुर

(धर्मेंद्र पांडेय) बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही न्यायिक कार्यवाही तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।
जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सुबह कोर्ट में कामकाज शुरू हुआ था। चीफ जस्टिस सहित सभी न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट रूम में प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान हाई कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सुरक्षागत कारणों को देखते हुए तत्काल सुनवाई रोक दी गई।




