Uncategorized

राज्य के कर्मचारियों को महंगाई का तोहफा वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ः ( धर्मेंद्र पांडेय) राज्य सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रविवार को की गई घोषणा के बाद अब वित्त विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, राज्य के सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को 1 जनवरी से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 252 प्रतिशत की जगह 257 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी का एरियर्स कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। डीए बढ़ने से कर्मचारियों के मासिक वेतन में सीधा लाभ जरूर मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!