Uncategorized
खेत में दिखा 5 फुट का मगरमच्छ ग्रामीण देखकर हो गए भाव चक्क़े कोटीमी सुनार मे मगरमच्छ देखकर मचा अपरह तरफी किसानों ने पड़कर सौपा वन विभाग की टीम को

- सीपत छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कर्रानाला बांध के समीप एक खेत में मगरमच्छ नजर आया। लगभग 5 फीट लंबे मगरमच्छ को अचानक खेत में देखकर ग्रामीणों में भय फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को काबू में किया। बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिनकी मौजूदगी में मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को काबू में किया। बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिनकी मौजूदगी में मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि कोटमीसोनार क्षेत्र पहले भी मगरमच्छों के खुले में दिखाई देने की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी गांव में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क स्थित है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं।
लगातार बारिश और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि के कारण मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।



