Uncategorized
दिल्ली पुलिस परीक्षा में हाईटेक नल का पर्दाफाश सीपत पूछने ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ युवक को दबोचा एलएसी कांस्टेबल परीक्षा के दौरान रगे हाथ पकड़ा गया आरोपी राजस्थान का रहने वाला है अभ्यर्थी भेजा गया जेल

सीपत छत्तीसगढ़ 24धर्मेंद्र पांडेय एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान हाईटेक नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को सीपत पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकल में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व ब्लूटूथ जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित मीना पिता गाजीराम मीना (25 वर्ष) निवासी सेकंड बसवा, थाना बसवा (चंदर बॉस कुआं की धानी), जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई है।




