Uncategorized

छत्तीसगढ़ की पहली पुलिस कमिश्नरी कल 24जनवरी से रायपुर में शुरू हो गई है। इस दफ्तर को पहली बार संभालने वाले डॉ. संजीव शुक्ला प्रदेश के एक सबसे अच्छी साख वाले अफसर हैं। वे रायपुर के ही रहने वाले है

छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ की पहली पुलिस कमिश्नरी आज 23 जनवरी से रायपुर में शुरू हो गई है। इस दफ्तर को पहली बार संभालने वाले डॉ. संजीव शुक्ला प्रदेश के एक सबसे अच्छी साख वाले अफसर हैं। वे रायपुर के ही रहने वाले हैं, यहां की एक साधारण हिंदी स्कूल में पढ़े हुए हैं, और पुलिस सेवा में आने के बाद भी उनकी सादगी एक मिसाल की तरह लोगों के सामने रहती है। वे सरकार में रहते हुए, असरदार रहते हुए भी जितनी मानवीय सोच रखते हैं, वह असाधारण है। फेसबुक पर उनको पढ़ना हमेशा ही सुखद रहता है कि जिंदगी के कितने छोटे-छोटे से पहलुओं को लेकर वे बड़ी-बड़ी बातें लिख सकते हैं! वे प्रदेश में जहां-जहां पदस्थ रहे, वहां-वहां उन्होंने अच्छी साख कमाई, और पुलिस के लिए अच्छी छवि भी कमाई। आमतौर पर पुलिस की रफ समझी जाने वाली जिंदगी में लोगों से छोटी-छोटी संवेदनाएं छूट जाती हैं, लेकिन संजीव शुक्ला में वर्दी के कलफ की रगड़ से फर्क नहीं पड़ा है, उनमें परले दर्जे की विनम्रता बनी हुई है, और काबिलीयत में कोई कमी नहीं है। किसी भी शहर के लिए यह एक गौरव की बात हो सकती है कि वहीं का पढ़ा हुआ एक छात्र, वहीं के स्कूल-कॉलेज के दोस्तों के बीच आज वहां का पहला पुलिस कमिश्नर बन रहा है। पुलिस कमिश्नरी को लेकर कई लोगों के मन में यह आशंका हो सकती है कि इससे पुलिस के अधिकार अंधाधुंध बढ़ जाएंगे, और पुलिस की मनमानी भी बढ़ सकती है। लेकिन पहले पुलिस कमिश्नर के रहने तक तो यह खतरा नहीं है, क्योंकि वे वर्दी में सादगी और विनम्रता की एक मिसाल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!