छत्तीसगढ़ फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 21 दिसंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव के तहत फिल्मी कलाकारों के मिलन समारोह में उपस्थित होने के संबंध में चर्चा की गई

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री अजय खांडेकर जी ने अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘भक्त माता कर्मा’ को शीघ्र ही सिनेमा घरों में प्रदर्शित करने की घोषणा की। साथ ही संस्था के संरक्षक श्री अजय शर्मा जी ने प्रदेश के समस्त कलाकारों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में महासचिव श्री सोहन लाल वर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर फिल्मी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों का विवरण उनकी यूनिक पहचान के साथ वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चंदेल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक संख्या में इस एसोसिएशन से जुड़कर फिल्मी सफर का हिस्सा बनें। बैठक में संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।